फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election: झारखंड में 2019 से ज्यादा मतदान, पहले चरण की सीटों पर 2.9% तो दूसरे पर 1.51% अधिक वोटिंग

Thu, 21 Nov 2024 01:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand Election Phase-2 Voting: झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे दौर में जहां चुनाव हुआ वहां 2019 में 66.94% मतदान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म कराया गया। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अब तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 68.45% मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में बुधवार को जहां चुनाव हुआ, वहां 2019 में 66.94% मतदान हुआ था। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले झारखंड के दोनों चरण में ज्यादा मतदान हुआ है। पहले चरण की 43 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 2.9% मतदान हुआ है। वहीं, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2024 में 1.51% ज्यादा मतदान हुआ है।

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही इस चुनाव में उतरे सभी 1211 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। सबसे ज्यादा धनबाद और गिरिडीह जिले की छह-छह सीटें रहीं, जहां बुधवार को मतदान हुआ। वहीं सबसे कम हजारीबाग और रामगढ़ जिले की एक-एक सीट पर वोटिंग हुई। 
विज्ञापन


दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 के मुकाबले वोटिंग 

सीट 2019 में वोट % 2024 में वोट %
बाघमारा 63.9 64.01
बगोदर 67.1 65.2
बरहेट 70.9 69.5
बेरमो 62.2 66.56
बोकारो 52.7 52.06
बोरियो 65.4 65.85
चंदनक्यारी 74.1 74.25
देवघर 63.7 67.01
धनबाद 54.3 52.31
धनवार 62.5 62.38
दुमका 67 70.56
डुमरी 71.2 70.85
गांडेय 70.6 73.36
गिरिडीह 63.8 67.45
गोड्डा 67.6 69.67
गोमिया 69.4 70.62
जामा 69.4 71.67
जामताड़ा 78.6 75.01
जमुआ 59.3 60.87
जरमुण्डी 73.5 71.22
झरिया 54 55.25
खिजरी 65.5 69.24
लिट्टीपाड़ा 71.5 74.79
मधुपुर 74.4 75.91
महगामा 67.5 66.33
महेशपुर 77 79.82
मांडू 62.9 64.97
नाला 80.8 80.3
निरसा 68.4 70.25
पाकुड़ 77.7 75.63
पौड़ेयाहाट 68.7 69.67
राजमहल 71.3 71.09
रामगढ़ 73 72.41
सारठ 80.5 77.94
शिकारीपाड़ा 74.2 74.81
सिल्ली 79.3 76.7
सिंदरी 72.8 70.87
टुंडी 69.8 71.12


 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण 2 - फोटो : Amar ujala
दूसरे चरण के खास चेहरे कौन?
झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में चर्चित सीटों में बरहेट,गांडेय, दुमका, जामताड़ा, धनवार, सिल्ली, महेशपुर, झरिया, जामा और पोड़ैयाहाट शामिल हैं। दूसरे दौर में खास चेहरों की बात करें तो, इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम जैसे कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। झरिया में चर्चित सिंह मेंशन की दो बहुओं के सियासी भाग्य का फैसला भी दूसरे दौर में होना है। 
 
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
किनके बीच मुकाबला?
झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है। दूसरे चरण की कुल 38 में से झामुमो ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाकपा (माले) ने कुल चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से एक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे चरण में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 38 में से 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। बाकी छह सीटों पर सुदेश महतो की आजसू चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें