फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janakpuri Chunav Result 2025 Live: भाजपा की अपने पुराने गढ़ में जोरदार वापसी, आशीष सूद ने बनाई बड़ी बढ़त

Sat, 08 Feb 2025 11:20 AM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

Janakpuri Seat:  जनकपुरी सीट से आप ने मौजूदा विधायक राजेश ऋषि का टिकट काटकर प्रवीण कुमार को मैदान में उतारा है। भाजपा ने आशीष सूद तो कांग्रेस ने हरबानी कौर को टिकट दिया है। आइये जानते हैं इस सीट का चुनावी इतिहास…
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में जनकपुरी सीट भी शामिल है। इस सीट का चुनावी इतिहास भी काफी दिलचस्प है। ये पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंदर आती है। इस सीट पर इस बार कुल 198204 मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। इनमें से 102639 पुरुष और 95554 महिलाएं हैं बाकि 11 अन्य मतदाता है। इस सीट पर कांग्रेस कभी भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 1993 से 2013 के विधानसभा चुनाव तक इस सीट पर भाजपा को जीत मिली। उसके बाद 2015 और 2020 में यहां से आप के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 1:00 बजे तक की मतगणना में आप के प्रवीन कुमार पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा के आशीष सूद आठ राउंड की गिनती के बाद 17083 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की हरबानी कौर तीसरे नंबर पर हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें