फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नीतीश के पास थी ज्यादा जमीनें: अब बिहार में नहीं है कोई खेत-घर, 20 साल में सीएम की दौलत कितनी बढ़ी?

Thu, 20 Nov 2025 09:57 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार में आज से नीतीश कुमार सरकार का नया दौर शुरू हो रहा है। नीतीश फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नीतीश कितने पढ़ें लिखे हैं? उनके पास कितनी संपत्ति है? मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश की संपत्ति में कितना बदलाव हुआ है? आइये जानते हैं... 
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत के बाद गुरुवार का दिन नई सरकार के शपथ ग्रहण का है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इसी के साथ नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।   

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नीतीश कितने पढ़े-लिखे हैं?, उनके पास कितनी संपत्ति है?, 2005 में राज्य की सत्ता में आने से पहले नीतीश के पास कितनी संपत्ति थी? पिछले बीस वर्षों में उनका संपत्ति कितनी बढ़ी या घटी है? क्या नीतीश पर कोई आपराधिक मामला भी है?

विज्ञापन

पहले जानते है नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?

नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र 74 साल है। उनकी मां का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नीतीश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने लगे। इसी बीच जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए। 
 

नीतीश के परिवार में कौन-कौन है?
नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। मंजू बिहार में सरकारी स्कूल टीचर थीं। खुद मंजू ने भी इंजीनियरिंग की थी। नीतीश की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है। मंजू और नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने बीआईटी से इंजीनियरिंग की है। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले निशांत के राजनीति में आने की काफी अटकलें लग रही थीं। उनके समर्थकों ने निशांत को चुनाव लड़वाने की भी मांग की थी। इसे लेकर बिहार की सड़कों पर पोस्टर भी लगाए गए। हालांकि, इस चुनाव में भी जदयू ने निशांत को चुनाव मैदान में नहीं उतारा। 

सांसद नीतीश के पास थी कितनी संपत्ति? 

नीतीश कुमार ने साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2005 में जब नीतीश सत्ता में आए तो अब तक उनका और उनकी पार्टी का बिहार की सत्ता पर कब्जा है। 2005 में सत्ता में आने से पहले नीतीश लोकसभा सांसद थे। 2004 में नीतीश ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उस वक्त नीतीश ने जो चुनावी हलफनामा दिया था उसमें उनके पास कुल 43,18,464 रुपये की संपत्ति थी। इस चुनावी हलफनामे में  नीतीश ने बताया था  कि उनके पास 2000 मॉडल की एक मारुती 800 कार और 20 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 5 किलो चांदी और पांच गिन्नियां थीं। पति-पत्नी और बेटे के अलग-अलग बैंक खातों में जमा राशि समेत कुल 13,63,572 लाख की चल संपत्ति थी। वहीं, कुल अचल संपत्ति 30,25,634 रुपये की थी। इसमें बेटे के नाम पर छह एकड़ से ज्यादा की जमीन नालंदा में, पत्नी के नाम पर पटना में 2524 स्क्वॉयर फीट की गैर कृषि भूमि थी। वहीं, नीतीश के नाम पर नालंदा में नौ एकड़ से ज्यादा की गैर कृषि भूमि, नालंदा और बख्तियारपुर में दो भवन और नई दिल्ली में 1000 स्क्वॉयर फीट का एक घर था। 

अभी कितनी है नीतीश की संपत्ति?
2024 के विधान परिषद चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक नीतीश के पास कुल 1,64,82,719 रुपये की संपत्ति है। 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान नीतीश की कुल आय 4,92,810 रुपये की थी। इस हलफनामे ने नीतीश ने अपने पास कुल 16,82,719 रुपये की चल संपत्ति बताई है। इसमें उन्होंने अपने पास 2015 मॉडल फोर्ड ईको स्पोर्ट्स कार, एसी, व्यायाम साइकिल, ट्रेड मिल, वॉशिंग मशीन जैसी चीजों का जिक्र चल संपत्ति में किया था। वहीं, अचल संपत्ति के नाम पर नीतीश के पास सिर्फ दिल्ली में 1000 स्क्वॉयर फीट का रिहायसी घर के अलावा और कुछ नहीं है। इसकी कीमत उन्होंने 1,48,00,000 बताई है। 2004 के चुनावी हलफनामे में इसकी कीमत 11,69,000 रुपये थी।

पिछले बीस वर्षों में उनका संपत्ति कितनी बढ़ी या घटी

2004 में नीतीश कुमार के पास कुल 43,18,464 संपत्ति थी, साथ ही उन पर 6,72,674 रुपए का कर्जा था। 2012 में उनकी संपत्ति 1,71,29,264, साथ ही उन पर 46 हजार का कर्ज भी था। 2013 में दिए गए हलफनामे को देखें तो नीतीश कुमार के पास कुल 2,44,13,569 संपत्ति हो गई। 2015 में उनकी संपत्ति में थोड़ा इजाफा हुआ और वह 2,73,24,475 हो गई। इस समय उन पर 6,44,000 कर्ज भी था। 2018 में यह बढ़कर 3,09,83,431  करोड़ रुपये हो गई। 2024 के हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति  1,64,82,719 बताई। 

नीतीश कुमार पर कितना कर्ज है

अभी नीतीश कुमार पर कोई लोन नहीं है। लेकिन 2013 में दिए गए हलफनामे में नीतीश कुमार ने एसबीआई आवास ऋण के तहत 46 हजार का लोन लिया था। 2024 की जानकारी के अनुसार अब उन पर कोई लोन नहीं है। 

विज्ञापन

आपराधिक मामले से मुक्त हैं नीतीश

2024 में दी गई जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 



बिहार सीएम का शपथ ग्रहण लाइव पढ़ें: Bihar CM Oath Live: नीतीश थोड़ी देर में 10वीं बार CM बनेंगे, पटना पहुंचे पीएम मोदी; संभावित मंत्रियों को जानिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें