लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। शाम पांच बजे तक 102 सीटों पर कुल 59.7% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी सीट पर 79.33% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार के नवादा में सबसे कम 40.2% लोगों ने वोटिंग की है।
पहले चरण में नौ केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इन मंत्रियों में नागपुर से चुनाव लड़ रहे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अलवर से चुनाव मैदान में उतरे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ सीट से मैदान में उतरे आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल पश्चिम में चुनाव लड़ रहे पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रहे कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से चुनाव लड़ रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालियान, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
मंत्रियों की सीटों के आंकड़े देखें तो गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक की सीट कूचबिहार पर सबसे ज्यादा 77.73% मतदान हुआ है। वहीं, नितिन गडकरी की सीट नागपुर पर सबसे कम 47.91% वोटिंग हुई है।
आइये विस्तार से जानते हैं सभी केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…
| मंत्री |
सीट |
शाम पांच बजे तक मतदान% |
| निसिथ प्रमाणिक |
कूचबिहार |
77.73 |
| सर्बानंद सोनोवाल |
डिब्रूगढ़ |
70.65 |
| जितेंद्र सिंह |
उधमपुर |
65.08 |
| किरेन रिजिजू |
अरुणाचल पश्चिम |
64.48 |
| फग्गन सिंह कुलस्ते |
मंडला |
56.74 |
| संजीव बालियान |
मुजफ्फरनगर |
54.91 |
| भूपेंद्र यादव |
अलवर |
53.31 |
| अर्जुन राम मेघवाल |
बीकानेर |
48.87 |
| नितिन गडकरी |
नागपुर |
47.91 |