फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lok Sabha Election: ईवीएम में कैद हुई गडकरी, नकुल नाथ समेत इन दिग्गजों की किस्मत, जानें सभी हॉट सीटों का हाल

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 19 Apr 2024 07:18 PM IST

सार

Loksabha Election Phase-1 Hot Seats: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी चुनाव मैदान में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण की हॉट सीटें - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाता वोट डाले गए। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन उम्मीदवारों में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं।  

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था। 

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रही है। इनमें नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर पीलीभीत से योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद तक शामिल हैं। आइये जानते हैं पहले चरण की ऐसी ही 26 हॉट सीटों के बारे में…

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
नितिन गडकरी: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी परंपरागत नागपुर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। गडकरी 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। 2019 में नागपुर लोकसभा सीट पर 54.94% मतदान हुआ था। 

किरेन रिजिजू: मोदी सरकार के एक और मंत्री किरेन रिजिजू एक बार फिर से अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। रिजिजू 2019 में भी यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी है। 2019 में अरुणाचल पश्चिम सीट पर 78.50% मतदान हुआ था। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
सर्बानंद सोनोवाल: असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोवोनाल डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मोदी सरकार में आयुष मंत्री हैं। 2019 में डिब्रूगढ़ से भाजपा के रामेस्वर तेली जीते थे। 2024 चुनाव में सर्बानंद सोनोवाल का मुकाबला लुरीनज्योति गोगोई से होगा, जो कांग्रेस के सहयोगी दल एजेपी के उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में डिब्रूगढ़ सीट पर 81.9% लोगों ने वोटिंग की थी। 

जितेंद्र सिंह: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक बार फिर जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 में यहां से जितेंद्र सिंह ही जीते थे। उनके सामने इस बार कांग्रेस से चौधरी लाल सिंह हैं। पिछले चुनाव में उधमपुर सीट पर 79.7% लोगों ने वोट डाले थे।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
अर्जुन राम मेघवाल: केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल बीकानेर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बीकानेर में पिछली बार अर्जुन राम मेघवाल को जीत मिली थी। इस बार भाजपा उम्मीदवार के सामने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल से हैं। 2019 में इस सीट पर 62.1% लोगों ने मतदान किया था। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत: उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य की हरिद्वार सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। बीते लोकसभा चुनाव में यहां से रमेश पोखरियाल 'निशंक' सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार त्रिवेंद्र सिंह रावत का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत से है। पिछले चुनाव में हरिद्वार सीट पर 71.5% लोगों ने वोटिंग की थी। 

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
संजीव बालियान: केंद्र मंत्री संजीव बालियान यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बालियान सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार उनके सामने सपा से हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति हैं। पिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर 70.7% वोटिंग दर्ज की गई थी।

इमरान मसूद: पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता हैं जो अपने बयानों से कई बार विवादों में भी रहे हैं। पिछली दो साल में सपा, बसपा से होते हुए कांग्रेस में वापस आए हैं। इस बार वह सहारनपुर से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से बहुजन समाज पार्टी के हाजी फजलुर्रहमान को जीत मिलाई थी। 2019 के चुनाव में सहारनपुर सीट पर 73.7% वोटिंग दर्ज की गई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
फग्गन सिंह कुलस्ते: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 2019 साल यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते जीते थे। इस बार उनके सामने ओंकार सिंह मरकाम कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 में इस सीट पर 81.5% लोगों ने मतदान किया था। 

नकुल नाथ: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल एक बार फिर छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।2019 में यहां से नकुल नाथ को जीत मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में नकुल के सामने भाजपा के विवेक विवेक बंटी साहू हैं। 2019 के चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर 85.7% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
हनुमान बेनीवाल: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल इस चुनाव में कांग्रेस-आरएलपी के उम्मीदवार हैं। वह राजस्थान की नागौर सीट से चुनाव मैदान में हैं। 2019 में यहां से हनुमान बेनीवाल को सफलता मिली थी। इस बार उनके सामने भाजपा से ज्योति मिर्धा मैदान में हैं। ज्योति कांग्रेस से भाजपा में आई हैं। 2019 में नागौर सीट पर 69.8% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

जीतन राम मांझी: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से जदयू के विजय कुमार ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जीतन राम मांझी के सामने राजद के कुमार सर्वजीत हैं। 2019 में गया सीट पर 58.1% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
जितिन प्रसाद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत से भाजपा का चेहरा हैं। 2019 में यहां से भाजपा के टिकट वरुण गांधी सांसद बने थे। इस चुनाव में जितिन प्रसाद का मुकाबला सपा के भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां (फूल बाबू) से है। पिछले चुनाव में पीलीभीत सीट पर 69.1% वोटिंग दर्ज की गई थी।

तमिलिसाई सुंदरराजन: कुछ महीने पहले तक तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वह भाजपा के टिकट पर तमिलनाडु की चेन्नई दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में हैं। पिछली लोकसभा चुनाव में यहां डीएमके के टी. सुमति की जीत हुई थी। 2024 के चुनाव में तमिलिसाई सुंदरराजन के सामने डीएमके से टी सुमति और अन्नाद्रमुक से डॉ. जे जयवर्धन हैं। पिछले चुनाव में चेन्नई दक्षिण सीट पर 59.6% वोटिंग दर्ज की गई थी।
 
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
कार्ति चिदंबरम: पूर्व गृह मंत्री पी. चिंदबरम के बेटे कार्ति तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 में इस सीट से कार्ति चिंदबरम सांसद बने थे। इस बार उनका मुकबला भाजपा के डॉ. देवनाथन यादव से और अन्नाद्रमुक के ए. जेवियरदास से है। 2019 में इस सीट पर 66.7% लोगों ने मतदान किया था। 

टीटीवी दिनाकरण: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी रहीं वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण थेनी सीट से उम्मीदवार हैं। अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कजगम के महासचिव को इस चुनाव में भाजपा का समर्थन मिला हुआ है। 2019 में यहां से अन्नाद्रमुक के पी. रवीन्द्रनाथ कुमार जीते थे। इस चुनाव में टीटीवी दिनाकरण के सामने द्रमुक से थंगा तमिलसेल्वन और अन्नाद्रमुक से वीटी नारायणसामी हैं। 2019 में थेनी में 65.8% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
भूपेंद्र यादव: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से बाबा बालकनाथ जीतकर सांसद बने थे, जो अब राजस्थान विधानसभा में विधायक हैं। 2024 के चुनाव में भूपेंद्र यादव का मुकाबला कांग्रेस के ललित यादव से है। 2019 में अलवर सीट पर 61.7% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

प्रताप सिंह खाचरियावास: राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर सीट से कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 में यहां से भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद निर्वाचित हुए थे। इस चुनाव में प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने भाजपा से मंजू शर्मा हैं। पिछले चुनाव में जयपुर सीट पर 71.6% वोटिंग दर्ज की गई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
दयानिधि मारन: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पोते दयानिधि चेन्नई मध्य से द्रमुक के उम्मीदवार हैं। 2019 में इस सीट पर दयानिधि मारन सांसद निर्वाचित हुए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में दयानिधि का सामना भाजपा के विनोज पी सेल्वम और डीएमडीके के बी. पार्थसारथी से है। 2019 में चेन्नई मध्य सीट पर 60.7% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

गौरव गोगोई: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव जोरहट सीट से मौदान में हैं। 2019 में इस सीट से भाजपा के तपन कुमार गोगोई को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में गौरव गोगोई के सामने भाजपा के तपन कुमार गोगोई हैं। पिछली बार जोरहट सीट पर 81.1% मतदान दर्ज किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
टीआर बालू: डीएमके के दिग्गज नेता बालू एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वह 2019 में तमिलनाडु की श्रीपेरंबदूर सीट से सांसद चुने गए थे। 2024 में टीआर बालू का मुकाबला अन्नाद्रमुक के जी. प्रेमकुमार और टीएमसी (मूपनार) के वीएन वेणुगोपाल से है। 2019 में श्रीपेरंबदूर में 65.7% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।

कनिमोझी: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी कनिमोझी थूथुकुडी सीट से डीएमके की उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से कनिमोझी को जीत मिली थी। अबकी बार उनका सामना अन्नाद्रमुक के आर. शिवसामी वेलुमणि और टीएमसी (मूपनार) के एसडीआर विजयसीलन से है। पिछले चुनाव में थूथुकुडी सीट पर 71.3% वोटिंग दर्ज की गई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 1 हॉट सीट - फोटो : AMAR UJALA
बिप्लव कुमार देव: 2024 के लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव त्रिपुरा पश्चिम से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से भाजपा की प्रतिमा भौमिक जीती थीं। इस बार बिप्लव के सामने कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुमार साहा हैं। 2019 में इस सीट पर 87.1% लोगों ने मतदान किया था।

के. अन्नामलाई: तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई राज्य की कोयंबटूर लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। पिछली बार यहां माकपा के पीआर नटराजन सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार अन्नामलाई के सामने द्रमुक से पी. राजकुमार गणपति और अन्नाद्रमुक से जी.रामचंद्रन सिंघाई हैं। पिछले चुनाव में कोयंबटूर सीट पर 66.7 % वोटिंग दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next