पश्चिम बंगाल में टीएमसी के युसूफ पठान को टिकट देने के बाद से अन्य पार्टी उनपर लगातार निशाना साध रही हैं। बरहामपुर के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी ने युसूफ पठान को टिकट देना अनावश्यक था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के युसूफ पठान को टिकट देने के बाद से अन्य पार्टी उनपर लगातार निशाना साध रही हैं। बरहामपुर के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी ने युसूफ पठान को टिकट देना अनावश्यक था।
विज्ञापन
पांच बार के सांसद और लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बरहामपुर सीट पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। टीएमसी से इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान को उतारा गया है। और भाजपा के निर्मल कुमार साहा उतरे हैं। आज इस सीट पर भी चुनाव चल रहा है।
पोलिंग बूथ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बेवजह से युसूफ पठान को इस सीट से उतारा है। उन्होंने कहा कि हम ही जीतेंगे। इसमें कोई शक नहीं है।
विज्ञापन
4-5 जगहों पर हुईं छोटी घटनाएं
अधीर रंजन ने बताया कि 4-5 जगहों पर छोटी-छोटी घटनाएं हुई हैं। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं।
बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने 2019 से लोकसभा चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की अपूर्वा सरकार को 80,696 वोटों से हराया था। इस बार टीएमसी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।