दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे सभी 70 सीटों पर आ चुके हैं। दिल्ली में जहां 10 सालों से आप मजबूती से सत्ता पर काबिज थी वहीं इस बार नतीजे बदल गए। भाजपा को 48 सीटें मिली, वहीं आप को इस बार 22 सीटों से साथ हार का सामना करना पड़ा। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी है जिस पर प्रत्याशियों को काफी दिलचस्प जीत मिली हैं।
कुछ सीटें ऐसी भी है जहां उम्मीदवार कुछ मतों से जीते हैं। आइए जानते हैं 2025 में दिल्ली में सबसे कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों के बारे में…