दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बाहरियों और दल-बदलुओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। रुझानों में ही भाजपा ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से 12 साल बाद हटाने का रास्ता साफ कर दिया है। इस बीच चर्चा उन नेताओं की हो रही है, जो कि पहले किसी और पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने दल बदल लिया और अलग राजनीतिक पार्टी से किस्मत आजमाई।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर किस पार्टी ने इस बार कितने बाहरी चेहरों को मौका दिया? इनमें से कितने नेता पहले दूसरी पार्टी का हिस्सा थे? इस विधानसभा चुनाव में उनका मुकद्दर कैसा रहा? आइये जानते हैं...
किस पार्टी ने कितने बाहरी/बागी चेहरों को दिया मौका?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग हर पार्टी ने बाहरी चेहरों को चुनाव में उतारा। सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने 11 बाहरी या दूसरी पार्टी के बागी उम्मीदवारों को टिकट दिए। इसके बाद अगला नंबर भाजपा का है, जिसके 8 उम्मीदवार दूसरी पार्टी से रहे। वहीं, कांग्रेस ने भी कई बाहरी और बागियों को मौका दिया है।
1. आम आदमी पार्टी
| विधानसभा सीट |
नाम |
जानकारी |
नतीजा/रुझान |
| छतरपुर |
ब्रह्म सिंह तंवर |
2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में तंवर छतरपुर से भाजपा उम्मीदवार थे। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 31 अक्तूबर को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। |
पीछे |
| किराड़ी |
अनिल झा |
पूर्व भाजपा विधायक हैं। 2020 में आप के ऋतुराज गोविंद ने हराया था। 17 नवंबर को ही आप का दामना थामा है। |
आगे |
| लक्ष्मीनगर |
बीबी त्यागी |
4 नवंबर को ही आप की सदस्यता ली है। त्यागी दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद रह चुके हैं। |
पीछे |
| सीलमपुर |
जुबैर चौधरी |
पांच बार के कांग्रेस विधायक मतीन अहमद के बेटे हैं। बीते 29 अक्तूबर को ही अपनी पार्षद पत्नी शगुफ्ता के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। |
आगे |
| सीमापुरी |
वीर सिंह धींगन |
तीन बार के विधायक रहे वीर सिंह धींगान ने बीते 15 नवंबर को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 2020 में तीसरे स्थान पर रहे थे। |
आगे |
| मटियाला |
सोमेश शौकीन |
18 नवंबर को ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा है। 2008 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2013 2015 और 2020 में तीसरे नंबर पर रहे। |
पीछे |
| तिमारपुर |
सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू |
6 दिसंबर को ही भाजपा छोड़कर दूसरी बार आप में शामिल हुए हैं। 2003 और 2008 में तिमारपुर से कांग्रेस विधायक रहे हैं। |
पीछे |
| पटेल नगर |
प्रवेश रतन |
बीते 2 दिसंबर को ही भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवेश रतन पटेल नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार थे। |
आगे |
| शहादरा |
जितेंद्र सिंह शंटी |
शंटी 5 दिसंबर को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में शाहदरा से भाजपा विधायक रहे शंटी एंबुलेंस मैन के नाम से विख्यात हैं। |
हारे |
| पटपड़गंज |
अवध ओझा |
शिक्षक से राजनेता बने अवध ओझा बीते 2 दिसंबर को ही पार्टी में शामिल हुए हैं। |
हारे |
| आदर्श नगर |
मुकेश गोयल |
चार बार कांग्रेस के पार्षद रहे गोयल नवंबर 2021 में आप में आए। अभी वॉर्ड नंबर 15-आदर्श नगर (उत्तर) से आप के पार्षद हैं। |
पीछे |
| मुंडका |
जसबीर कराला |
दिसंबर 2021 में कांग्रेस छोड़ 'आप' में शामिल हुए। पत्नी मनीषा कराला वार्ड 29-कराला (उत्तर दिल्ली) से आप की पार्षद हैं। |
पीछे |
2. भाजपा
| विधानसभा सीट |
प्रत्याशी |
जानकारी |
नतीजा/रुझान |
| बिजवासन |
कैलाश गहलोत |
दिल्ली से दो बार के विधायक कैलाश गहलोत। 18 नवंबर 2024 को आप छोड़कर भाजपा में आए। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे। |
आगे |
| पटेल नगर |
राजकुमार आनंद |
मई 2024 में आप छोड़कर बसपा में शामिल हुए। 10 जुलाई 2024 को बसपा छोड़कर भाजपा का हिस्सा बने। केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके। |
पीछे |
| छतरपुर |
करतार सिंह तंवर |
2014 में भाजपा छोड़ आप का हिस्सा बने। 2015 और 2020 में आप के टिकट पर जीते। 10 जुलाई 2024 को भाजपा में लौटे। |
जीते |
| जंगपुरा |
तरविंदर सिंह मारवाह |
1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस से विधायक रहे। जुलाई 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया को हराया। |
जीते |
| बदरपुर |
एनडी शर्मा |
2015 में आप के टिकट पर विधायक बने। 2020 में बसपा में शामिल हुए। 2025 में भाजपा का हिस्सा बने। |
पीछे |
| कोंडली |
प्रियंका गौतम |
2022 में आप के टिकट पर पार्षद बनीं। बाद में भाजपा का हिस्सा बनीं। कोंडली विधानसभा सीट से मिला टिकट। |
हारीं |
| गांधी नगर |
अरविंदर सिंह लवली |
1998, 2003, 2008, 2013 में कांग्रेस से बने विधायक। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रहे। मई 2024 में थामा भाजपा का दामन। |
जीते |
3. कांग्रेस
| विधानसभा सीट |
उम्मीदवार |
जानकारी |
नतीजा/रुझान |
| मुंडका |
धर्मपाल लाकड़ा |
2014 में कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए। 2020 में मुंडका से जीते। तब 292 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक रहे। आप ने टिकट नहीं दिया तो जनवरी 2025 में कांग्रेस का दामन थामा। |
हारे |
| तुगलकाबाद |
वीरेंद्र बिधूड़ी |
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के भाई। लोकसभा चुनाव में भाई के लिए भाजपा की तरफ से प्रचार किया। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से कांग्रेस का हाथ थामा। |
हारे |
| मटिया महल |
असीम अहमद खान |
2015-2020 तक आप के विधायक रहे। केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहे। दिसंबर 2024 में कांग्रेस में शामिल हुए। |
हारे |
| बिजवासन |
देवेंद्र सहरावत |
कर्नल सहरावत 2014 में दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से AAP के उम्मीदवार थे। वे बिजवासन विधानसभा से 2015 में विधायक रहे। दिसंबर 2024 में कांग्रेस में शामिल हुए। |
हारे |
| सीलमपुर |
अब्दुल रहमान |
2020 में आप के टिकट पर चुनाव जीते। आप ने कांग्रेस से आए मतीन अहमद के बेटे जुबैर को टिकट दिया तो दिसंबर 2024 में कांग्रेस का दामन थामा। |
हारे |