फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: 'संविधान नहीं बदलेगी भाजपा', प्रधानमंत्री से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री तक क्यों दे रहे ये सफाई?

सार

इस पूरे विवाद की शुरुआत भाजपा के ही कुछ नेताओं-प्रत्याशियों के बयानों के साथ हुई। इन नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में यह बात कही कि यदि देश में बड़े परिवर्तन करने हैं, तो इसके लिए भाजपा को पूरी ताकत के साथ सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में एक बार फिर कहा कि संविधान बदलने की बात पूरी तरह झूठ है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि बाबा साहब अंबेडकर दोबारा आ जाएं, तो वे भी अब देश का संविधान नहीं बदल सकते। इसी तरह की बात वे पहले भी कह चुके हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए ठीक यही बात कही है। बड़ी बात है कि भाजपा नेताओं को इस तरह की बात कहने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? उन्हें बार-बार यह सफाई क्यों देनी पड़ रही है कि भाजपा पूर्ण ताकत के साथ सत्ता में आने के बाद भी संविधान में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। 

विज्ञापन


संविधान को लेकर ये है पूरा विवाद
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत भाजपा के ही कुछ नेताओं-प्रत्याशियों के बयानों के साथ हुई। इन नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में यह बात कही कि यदि देश में बड़े परिवर्तन करने हैं, तो इसके लिए भाजपा को पूरी ताकत के साथ सत्ता में लाना होगा। इसके लिए भाजपा को अकेले दम पर दो तिहाई बहुमत पाना चाहिए, जिससे आवश्यक बदलाव के लिए यदि संविधान का परिवर्तन करना पड़े, तो उसकी राह कोई राजनीतिक दल रोक न सके।      

इन नेताओं की इस बयानबाजी ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। विपक्ष इन बयानों को ले उड़ा और लगातार यह कहकर केंद्र-भाजपा पर हमला करने लगा कि वह देश का संविधान बदलना चाहती है, जिसके लिए वह भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें लाने की बात कह रही है। भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि यदि भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सत्ता मिल गई तो वह संविधान बदल देगी और देश में चुनाव होने बंद हो जाएंगे और लोकतंत्र खत्म कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी जमकर ऐसे बयान वायरल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रमोद सावंत बोले- संविधान बदलने का आरोप पूरी तरह निराधार
लेकिन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेता इसे गलतबयानी करार दे रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई है। जाति और धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की सोच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि संविधान बदलने का आरोप पूरी तरह निराधार है। 

डॉ. प्रमोद सावंत ने दावा किया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 370 सीटें और एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। अकेले महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन 40 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। भाजपा नेता ने कहा कि उनके लिए देश का संविधान ही गीता-कुरान है और देश सदैव संविधान के अनुसार ही चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें