फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: भाजपा-टीडीपी के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर बनी सहमति, चंद्रबाबू नायडू ने कही ये बात

Sat, 09 Mar 2024 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा और टीडीपी में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। इसके लिए गुरुवार से टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान नायडू ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। इसकी घोषणा तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की है। नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। भाजपा, टीडीपी के एक साथ आने से देश और राज्य का भला होगा।
विज्ञापन


इससे पहले नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं ने भाजपा-टीडीपी के गठबंधन को लेकर सीट बंटवारें पर भी बात की। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में मौजूद हैं और लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। 
 
टीडीपी ने 2014 का चुनाव भी भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था
तेलुगु देशम पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालांकि मार्च 2018 में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर दोनों पार्टियों में मतभेद के बाद टीडीपी ने गठबंधन तोड़ लिया था। अब एक बार फिर टीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन की कोशिश जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण द्वारा भी की जा रही थी। गुरुवार को जब टीडीपी चीफ ने अमित शाह और जेपी नड्डा से दिल्ली में गठबंधन को लेकर बैठक की तो उस बैठक में जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण भी मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन के तहत भाजपा को राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 7-8 सीटें मिल सकती हैं, साथ ही भाजपा ने 15 विधानसभा सीटों की भी मांग की है। वहीं टीडीपी की तरफ से भाजपा को 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों का ऑफर दिया जा रहा है। शनिवार को भाजपा और टीडीपी का गठबंधन का आधिकारिक एलान हो गया। 
विज्ञापन


भाजपा और टीडीपी में गठबंधन क्यों?
भाजपा की कोशिश आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर 370 और एनडीए द्वारा 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए भाजपा दक्षिण के राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। आंध्र प्रदेश में पार्टी ने टीडीपी के साथ इसी कोशिश के तहत गठबंधन किया है। भाजपा को न सिर्फ इससे राज्य में सीटें मिलने की उम्मीद है, साथ ही भाजपा का संगठन भी मजबूत होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें