फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Shagun Parihar: आतंकी हमले में पिता-चाचा को खोने वाली शगुन ने जीता चुनाव, जानें भाजपा प्रत्याशी के बारे में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:32 PM IST

सार

Shagun Parihar: भाजपा ने किश्तवाड़ सीट पर आतंकी हमले में अपने पिता-चाचा को खोने वाली शगुन परिहार को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार को जीत मिली है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू को शिकस्त दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
शगुर परिहार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। कई सीटें जम्मू कश्मीर के चुनाव में काफी चर्चा में रहीं। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने किश्तवाड़ सीट से आतंकी हमले में पिता-चाचा को खोने वाली शगुन परिहार को मैदान में उतारा था। पहली बार चुनाव में उतरीं शगुन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद अहमद को 521 वोट से हराया है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शगुन ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र में खुशहाली और शांति हो। 

विज्ञापन

शगुर परिहार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। कई सीटें जम्मू कश्मीर के चुनाव में काफी चर्चा में रहीं। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने किश्तवाड़ सीट से आतंकी हमले में पिता-चाचा को खोने वाली शगुन परिहार को मैदान में उतारा था। पहली बार चुनाव में उतरीं शगुन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद अहमद को 521 वोट से हराया है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शगुन ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र में खुशहाली और शांति हो। 

शगुन परिहार - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों ने कर दी थी पिता और चाचा की हत्या 
शगुन भाजपा के दिग्गज नेता रहे अनिल परिहार की भतीजी हैं। अनिल जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव थे। नवंबर 2018 में किश्तवाड़ में आतंकियों ने शगुन के पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार की हत्या कर दी थी। 

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में किया था जिक्र
हाल ही में डोडा जिले में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने विशेष तौर पर किश्तवाड़ से प्रत्याशी शगुन परिहार का जिक्र किया था। पीएम ने कहा था, 'भाजपा ने आतंकवाद की शिकार इस बेटी को टिकट दिया है। बेटी शगुन सिर्फ पार्टी की उम्मीदवार नहीं है बल्कि आतंकवाद को खत्म करने के भाजपा के इरादों की जीती जागती तस्वीर हैं।'

 

दिलचस्प रहा इस बार का मुकाबला
किश्तवाड़ सीट पर भाजपा की शगुन परिहार का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू और पीडीपी के फिरदौस अहमद टाक से रहा। 2014 के चुनाव में यहां भाजपा के सुनील कुमार शर्मा को सफलता मिली थी। सुनील ने नेकां के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू को 2852 वोटों से हराया था। अबकी बार शगुन परिहार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोट से हराया है। शगुन परिहार को कुल 29,053 वोट मिले हैं। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू ने 28532 वोट हासिल किए हैं।

हर घर में खुशी हो- जीत के बाद शगुन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शगुन की प्रतिक्रिया सामने आई है। शगुन ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र में खुशहाली और शांति हो। मीडिया से बातचीत में शगुन ने कहा, 'सबसे पहले मैं जो करूंगी, वह यह है कि सुरक्षा मुद्दों के कारण हमने अपने कई सैनिकों को खो दिया है, मैंने अपने पिता को खो दिया है, कुछ लोगों ने अपने भाइयों और बेटों को खो दिया है... मेरी कोशिश यह सुनिश्चित करने की होगी कि यहां हर घर में खुशी हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next