फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए अब एक ही दाखिला परीक्षा, पहले साल CUET ने खूब उलझाया

Wed, 28 Dec 2022 11:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender CUET UG PG 2022: शिक्षा के क्षेत्र में 2022 को कई कारणों से याद रखा जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आने के बाद भारतीय शिक्षा प्रणाली में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Year Ender CUET UG PG 2022: शिक्षा के क्षेत्र में 2022 को कई कारणों से याद रखा जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आने के बाद भारतीय शिक्षा प्रणाली में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हुए। इनमें से सबसे बड़ा बदलाव वन नेशन वन एग्जाम की पहल के तौर पर हुआ। इसके तहत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एक ही दाखिला परीक्षा होने लगी। हालांकि, यह साल पहला अनुभव कुछ खट्टा कुछ मीठा रहा। परीक्षा के अंतिम क्षणों में परीक्षा केंद्रों में बदलाव और तकनीकी खराबी जैसी समस्याएं आती रहीं।  

विज्ञापन

यों तो यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी (CUET) परीक्षा को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए लागू किया है। लेकिन यूजीसी प्रमुख के आग्रह और प्रयास के चलते कई राज्य संचालित विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिलों के लिए सीयूईटी स्कोर का इस्तेमाल किया गया। सीयूईटी यूजी की तर्ज पर बाद में सीयूईटी पीजी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट का आयोजन किया गया। 

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) 2022 के मेरिट स्कोर से हुए हैं। जहां स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी को इसी सत्र में अनिवार्य रूप से लागू किया गया था। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए इस बार सीयूईटी के साथ-साथ कुछ विश्वविद्यालयों ने अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला दिए हैं, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र 2023-24 में में अनिवार्य तौर पर सीयूईटी से ही दाखिले होंगे। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई थी।  

 

विज्ञापन

ऐसे समझिए सीयूईटी (CUET) के बारे में 

  1. यूजीसी स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी की अधिसूचना जारी करेगी।
  2. इसके बाद एनटीए जल्द ही में सीयूईटी को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा। 
  3. एनटीए की ओर से शेड्यूल के साथ ही सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी भी दी जाएगी। 
  4. इस साल 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में सीयूईटी के मेरिट स्कोर से ही मिली सीट। 
  5. पीजी में इस वर्ष सीयूईटी से कुछ विश्वविद्यालयों में दाखिला हुआ है। जबकि अगले वर्ष से सभी में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें