फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI: अब सीएस जून की परीक्षाएं होंगी सीएस दिसंबर एग्जाम के साथ

Fri, 17 Jul 2020 01:23 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई (The Institute of Company Secretaries of India, ICSI) ने सीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सूचित किया है कि वह कंपनी सचिवों, सीएस जून 2020 की परीक्षाओं को सीएस दिसंबर 2020 परीक्षाओं के साथ मर्ज करेगा। बता दें कि जिन छात्रों को जून सत्र में उपस्थित होना था, उन्हें अब दिसंबर 2020 की परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन


इसके लिए ICSI ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया है कि देश में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के साथ, बड़ी चुनौती भी बढ़ गई हैं। आईसीएसआई के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि रही है। लॉकडाउन प्रतिबंधों और सामाजिक दूरी के मानदंडों के मद्देनजर, हमने दिसंबर 2020 की परीक्षाओं के साथ जून परीक्षा को मर्ज करने का फैसला किया है। 

जैसा कि नोटिस में कहा गया है कि सभी उम्मीदवार जिन्होंने अभी भी आईसीएसआई परीक्षाओं के लिए जून 2020 सत्र में दाखिला नहीं लिया था, वे अब 25 जुलाई से 25 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि वे विलंब शुल्क के साथ 9 अक्टूबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। परीक्षा अब 21 दिसंबर, 2020 से शुरू होनी है और यह 31 दिसंबर, 2020 तक चेलगी।  

  • आईसीएसआई ने पहले 18 अगस्त से 28 अगस्त 2020 तक सीएस एग्जाम की तिथि घोषित की थी।
  • उसे अब स्थगित करने से संबंधित एक अधिसूचना जारी की थी। 
  • संशोधित टाइम टेबल icsi.edu की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें