यूपीएससी परीक्षा पैटर्न में बदलावों का प्रस्ताव
- फोटो : अमर उजाला
लोक संघ सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं में सिविल सर्विसेस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) और इंटरव्यू को खत्म करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने मोदी सरकार को दिया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की समीक्षा के लिए आरएसएस द्वारा बनाई गई कमेटी ने यूपीएससी परीक्षा के लिए ये सुझाव दिए हैं। इसमें जहां एप्टीट्यूड टेस्ट को खत्म करने की बात कही गई है, वहीं इंटरव्यू की जगह साइकोलॉजिकल टेस्ट (मानसिक परीक्षा) लेने का प्रस्ताव किया गया है। यह जानकारी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दी गई। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य, केंद्र सरकार और यूपीएससी के सदस्य व अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।
जानें, आरएसएस क्यों करना चाहता है ये बदलाव?