Who is Vishvaa Rajakumar: भारतीय छात्र विश्वा राजाकुमार ने मेमोरी लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रच दिया है। 20 साल के विश्वा राजाकुमार ने फरवरी की शुरुआत में मेमोरी लीग वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती, जो एक ऑनलाइन प्रतियोगिता थी। जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसमें विश्वा राजाकुमार ने 80 रैंडम नंबर को सिर्फ 13.5 सेकेंड और 8.40 सेकंड में 30 चित्रों को याद करके गोल्ड जीत लिया।
मेमोरी लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दर्ज की जीत
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, राजाकुमारपुडुचेरी स्थित मनाकुला विनयगर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वा राजाकुमार ने 5,000 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 80 रैंडम नंबर को केवल 13.50 सेकंड में और 30 चित्रों को महज 8.40 सेकंड में याद किया।
राजाकुमार ने बताई अपनी मेमोरी ट्रिक्स
राजाकुमार ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत करते हुए अपनी मेमोरी ट्रिक्स और रणनीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। जब आप चीजों को याद करते हैं, तो आप आमतौर पर अपनी आवाज को अंदर से महसूस करते हैं, इसलिए गला साफ रखना जरूरी है।"
उन्होंने यह भी बताया, "यदि आप किताब पढ़ रहे हैं तो आप उसे जोर से नहीं पढ़ते, लेकिन आप उसे अपने भीतर महसूस करते हैं। अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो आपकी याददाश्त तेज और स्पष्ट रहती है।"