बच्चों के शारीरिक शोषण की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बच्चों के साथ ऐसा अपराध करने वालों के सख्त से सख्त सजा देने और ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) संशोधन विधेयक 2019 को लोकसभा में मंजूरी मिल गई। नाबालिग के साथ गंभीर यौन अपराध करने वालों को मृत्यु की सजा तक का प्रावधान करने वाले इस विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पारित किया गया है।
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने विधेयक पेश करने के साथ-साथ यह भी कहा कि ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) भी काम करेगा।
कैसे और क्या काम करेगा CBSE