फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे भर्ती 2021: स्टाफ नर्सिंग पदों के लिए अधिसूचना जारी, इंटरव्यू के जरिए होगा चयन

Sat, 12 Jun 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पश्चिम रेलवे ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 18 नर्सिंग स्टाफ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि कुल 18 नर्सिंग स्टाफ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। इस पदों पर अभ्यर्थियों का चुनाव साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


21 जून को है इंटरव्यू
इन रिक्तियों को लेकर इंटरव्यू 21 जून को है। इन रिक्तियों के लिए  भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-चार नौकरियां: जहां आपको मिल सकती है लाखों की सैलरी, कुल रिक्तियां 1560 से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इंटव्यू का आयोजन मंडल रेलवे अस्पताल, प्रतापनगर, वडोदरा-4 में आयोजित होगा। इंटरव्यू में जन्म तिथि, योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र मांगा जाएगा।

इसे भी पढ़ें-एनएचएम भोपाल भर्ती 2021: 51 पदों पर निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन


चयनित अभ्यर्थियों को 3 महीने के कॉन्ट्रैक्ट टर्म पर रखा जाएगा। जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें