पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ( WBCHSE) ने बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कहा है। एक आधिकारिक नोटिस में परिषद ने स्कूलों को 15 जुलाई तक ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने के लिए कहा है। परिषद ने सभी स्कूलों से 15 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।