फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कल से सभी स्कूल बंद, बोर्ड परीक्षाएं भी हो सकती हैं स्थगित

Mon, 19 Apr 2021 03:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे की सरकार ने मंगलवार यानी कल से सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।  आपको बता दें कि सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 7 मई से शुरू होने वाला था। जबकि दसवीं और बारहवीं  कक्षा के विद्यार्थी फरवरी के मध्य से ही स्कूलों में कक्षाएं ले रहे थे। अब कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के बाद 20 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला हुआ है। सूबे में पिछले 24 घंटे में करीब 8400 नए केस सामने आए हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित

बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर सरकार बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों को भी आगे बढ़ा सकती है।  सूबे में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 जून और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 जून से शुरू होने वाली है। सूबे में इस साल 12 फरवरी से स्कूलों को पूरे ग्यारह महीने के बाद फिर से खोला गया था। जैसे ही सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया था, राज्य बोर्ड का कहना था कि कोरोना वायरस को देखते हुए सूबे की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड का साफ कहना था कि छात्रों के स्वास्थ्य ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर:  15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, पढ़िए पूरी खबर


हालांकि,अभी तक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिए गए हैं और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें