फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBSSC: स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट के नतीजे जारी; 17 नवंबर से शुरू हो सकता है दस्तावेज सत्यापन

Sat, 08 Nov 2025 08:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBSSC SLST Result 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने स्कूल लेवल सेलेक्शन टेस्ट 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार रोल नंबर के द्वारा अपना परिणाम देख सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन 17 नवंबर से शुरू हो सकता है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBSSC SLST 2025 Result: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने स्कूल लेवल सेलेक्शन टेस्ट (SLST) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

17 नवंबर से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। साथ ही, प्रारंभिक साक्षात्कार सूची (Preliminary Interview List) भी जल्द जारी की जाएगी।

यह परीक्षा 14 सितंबर को कक्षा 11 और 12 के असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। राज्यभर में 478 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

WBSSC SLST ग्रुप C और D भर्ती प्रक्रिया जारी

पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने स्कूल लेवल सेलेक्शन टेस्ट प्रथम चरण भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी वर्गों में कुल 8,477 गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों को भरा जाएगा। इनमें 2,989 पद क्लर्क के लिए और 5,488 पद ग्रुप डी श्रेणी के लिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा, हालांकि सटीक तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें