जो भी उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने वाले हैं, वें इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आखिरी तारीख 08 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। इसी उत्तर कुंजी पर अंतिम परिणाम भी आधारित होंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- अब लॉगिन आईडी को दर्ज करें।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे WBJEE की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको उत्तर कुंजी दिख जाएगी।
- उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।