WB JEE 2023 Admit Card Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने डब्ल्यूबी जेईई 2023 के लिए आज यानी 20 अप्रैल 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और स्व-वित्तपोषित संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
दोनों प्रश्न-पत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जनरल मेरिट रैंक (जीएमआर) के साथ-साथ फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) दोनों के लिए पात्र हैं और सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल पेपर 2 लेने वाले ही पीएमआर के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवार जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर केवल फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले डब्लूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट Wbjeeb.nic.in पर जाएं।
अब पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 पर जाएं।
डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।