फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा: 274 केंद्रों पर 17 जुलाई को होगी परीक्षा, 14 अगस्त तक रिजल्ट

Thu, 24 Jun 2021 01:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होगा। यह परीक्षा 274 केंद्रों पर होगी। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होगा। यह परीक्षा 274 केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन होगा। आपको बता दें कि सूबे में कोरोना की स्थिति में सुधार के बाद यह पहली मेजर परीक्षा होगी। इस बात की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष मलायेंदु साहा ने दी है। उन्होंने कहा कि अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेस में दाखिले के लिए कुल 92,695 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: 10वीं परीक्षा के लिए एसओपी जारी, एक हॉल में बैठेंगे सिर्फ 12 छात्र, एंबुलेंस की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि पहले यह परीक्षा 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन इसे छह दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। अब परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई का संपन्न होगा। परीक्षा में बैठने वाले दो उम्मीदवारों की सीटों के बीच कम से कम 4-5 फीट की दूरी होगी। छोटी मेज पर एक अभ्यर्थी और बड़े मेज पर दो अभ्यर्थियों को बैठाया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ा फैसला: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

14 अगस्त तक जारी होगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट  14 अगस्त तक जारी होगा। वहीं, 15 सितंबर तक तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस साल इस परीक्षा में करीब 40 फीसदी अभ्यर्थी राज्य के बाहर से हैं। बोर्ड के अध्यक्ष मलायेंदु साहा ने कहा कि यह परीक्षा रविवार को आयोजित करने की सामान्य प्रथा के बजाय शनिवार को आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें