फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, 92.38% लड़के पास; ऐसे करें रिजल्ट चेक

Wed, 07 May 2025 01:05 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोपहर साढ़े 12 बजे घोषित किया गया। परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर  ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन


साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए गए है। कक्षा 12वीं परीक्षा में इस बार 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित किए गए 2000 से अधिक केंद्रों पर किया गया था।

12वीं रिजल्ट में लड़के आगे

इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं (HS) परीक्षा 2025 का कुल पास प्रतिशत 90.79% रहा है। इनमें छात्रों का पास प्रतिशत 92.38% रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 88.18% दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल बोर्ड का स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन इस बार भी शानदार रहा है। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.20% दर्ज किया गया, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 97.52% छात्र पास हुए। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 88.25% रहा।

इस साल जिलेवार प्रदर्शन में मेदिनीपुर ने बाजी मारी है, जहां 95.4% पास प्रतिशत के साथ यह जिला पूरे राज्य में टॉप पर रहा।

WBCHSE 12th Topper List 2025: ये रहे टॉप 3 स्टूडेंट्स

पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBCHSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस साल 2025 में रूपल पाल ने टॉप किया है। उनके बाद तुषार देबनाथ दूसरे स्थान पर और राजश्री अधिकारी तीसरे स्थान पर रहे हैं।

  • रैंक-1 रूपल पाल
  • रैंक-2 तुषार देबनाथ
  • रैंक-3 राजश्री अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

8 मई को मिलेगी मार्कशीट

छात्रों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी 8 मई 2025 को सुबह 10 बजे से पश्चिम बंगाल के 55 वितरण केंद्रों के जरिए संबंधित स्कूलों को दी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षक-प्रभारियों से अनुरोध किया है कि वे 8 मई को ही छात्रों के बीच मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण सुनिश्चित करें।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

2024 में लगभग 7.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 6.7 लाख छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। अभीक दास ने 99.2% अंक लाकर टॉप किया था।

WBCHSE Class 12 results 2025: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें