फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 13 मई से तीन जून तक चलेंगी परीक्षा

Wed, 07 May 2025 12:58 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2025 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET UG 2025 Exam - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2025 Exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

13 मई से 3 जून तक होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 13 मई से 3 जून 2025 तक CUET (UG)-2025 परीक्षा का आयोजन देशभर और विदेश के कुछ केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में करेगी। परीक्षा का विषयवार और शिफ्टवार कार्यक्रम "अनुलग्नक-1" में उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन


विज्ञापन

एडमिट कार्ड अलग से होंगे जारी

ध्यान रहे कि यह सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना देती है, यह एडमिट कार्ड नहीं है। CUET (UG) 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें। किसी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।


ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “CUET UG 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें
  • आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें