8 मई को मिलेगी मार्कशीट
छात्रों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी 8 मई 2025 को सुबह 10 बजे से पश्चिम बंगाल के 55 वितरण केंद्रों के जरिए संबंधित स्कूलों को दी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षक-प्रभारियों से अनुरोध किया है कि वे 8 मई को ही छात्रों के बीच मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण सुनिश्चित करें।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
2024 में लगभग 7.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 6.7 लाख छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। अभीक दास ने 99.2% अंक लाकर टॉप किया था।
WBCHSE Class 12 results 2025: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल लें।