फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बोर्ड: 12वीं के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी, 7.18 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल

Fri, 27 Nov 2026 03:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं की तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं। मूल मार्कशीट स्कूलों से मिलेगी।
 
विज्ञापन
WBCHSE, पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने उच्च माध्यमिक (HS) सेमेस्टर-3 परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in और wbchse.wb.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम WBCHSE Results मोबाइल एप के माध्यम से भी उपलब्ध है।

7.18 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल

इस परीक्षा में कुल 7,18,467 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 3,15,661 छात्र और 4,02,806 छात्राएं थीं। परीक्षा पश्चिम बंगाल के 825 केंद्रों पर बनाए गए 2,105 परीक्षा स्थलों में आयोजित की गई थी। HS सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 21 सितंबर से 14 अक्तूबर 2026 तक हुई थीं। सभी विषयों की उत्तर कुंजी 15 अक्तूबर को जारी की गई थी। ऑनलाइन मार्कशीट में विषयवार अंक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।

इन वेबसाइटों पर देखें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • result.wb.gov.in
  • wbchse.wb.gov.in

रिजल्ट WBCHSE Results मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in पर जाएं।
  2. ‘WBCHSE HS Semester 3 Result 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. ‘Semester System’ विकल्प चुनें।
  4. परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले रिजल्ट में विषयवार अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति जांचें।
  7. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

स्कूलों से मिलेगी आधिकारिक मार्कशीट

परिषद ने स्कूलों को समेकित परिणाम डाउनलोड करने और संस्थान की मुहर व हस्ताक्षर के साथ परिणाम संबंधी दस्तावेज छात्रों को देने का निर्देश दिया है। छात्रों को अपनी आधिकारिक मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें