पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम 2021 घोषित किया है। इस वर्ष दर्ज किया गया उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी है, जो अब तक का सबसे अधिक है। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने कहा कि 79 विद्यार्थियों ने 697 अंक प्राप्त किए हैं, और 90 फीसदी अभ्यथी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org और wb.allresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
12 लाख विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
इस साल 12 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक साइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर और जन्म तिथि। सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।