फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB 10th Madhyamik Result 2021: परिणाम जारी, इन वेबसाइट्स पर ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

Tue, 20 Jul 2021 11:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दसवीं का परिणाम जारी, अभ्यर्थी डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
wb madhyamik result 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम 2021 घोषित किया है। इस वर्ष दर्ज किया गया उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी है, जो अब तक का सबसे अधिक है। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने कहा कि 79 विद्यार्थियों ने 697 अंक प्राप्त किए हैं, और 90 फीसदी अभ्यथी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org और wb.allresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

12 लाख विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

विज्ञापन

इस साल 12 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। डब्ल्यूबीबीएसई की आधिकारिक साइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर और जन्म तिथि। सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

अभिभावक विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं मार्कशीट

आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक अधिसूचना के अनुसार, सभी 20 जुलाई को सुबह 10 बजे अपने संबंधित शिविर कार्यालयों से प्रवेश पत्र, मार्कशीट और माध्यमिक परीक्षा (एसई) के प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, केवल माता-पिता को ही इन दस्तावेजों को एकत्र करने की अनुमति है। वर्तमान कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को स्कूलों जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षा को रद्द करने की उठी थी मांग

बता दें कि डब्ल्यूबीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की लोगों की मांगों के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार ने 8 जून, 2021 को दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया। रद्द करने की योजना पर बहुत अनिश्चितता थी क्योंकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इस रद्द करने का फैसला लिया गया।

आगे पढ़िए - 10th, 12th Board Result 2021 Live: आज जारी होगा कर्नाटक द्वितीय पीयूसी का परिणाम, यहां देखें डिटेल्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें