फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं की परीक्षा का परिणाम, इतना रहा सफलता प्रतिशत

Fri, 03 Jun 2022 01:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 07 मार्च से लेकर 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 6.21 लाख लड़के और 4.96 लाख लड़कियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (WBBSE) की ओर माध्यमिक यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम आज शुक्रवार 3 जून, 2022 को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए गए। अब इसे चेक करने का लिंक ऑनलाइन वेबसाइट पर एक्टिवेट हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


क्या रहा सफलता प्रतिशत
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा 10वीं के रिजल्ट का सफलता प्रतिशत कुल 86.60 रहा। वहीं साल 2021 की बात करें तो इस साल शत प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 07 मार्च से लेकर 16 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 6.21 लाख लड़के और 4.96 लाख लड़कियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।



SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र WB10 टाइप कर स्पेस दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर सेंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
विज्ञापन


WB Madhyamik Result 2022: लड़कों ने मारी बाजी
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणा में लड़कों ने बाजी मारी है। अर्णब घोरई और रौनक मंडल ने 99 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। सफलता प्रतिशत की बात करें तो इसमें भी लड़कों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 88.59% लड़के और 85.0% लड़कियां पास हुई हैं। 

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा। 
  • आवश्यक फील्ड में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, प्राप्त कुल अंक और अन्य विवरण देखें।
  • अंत में, अपने डिवाइस पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति प्रिंट करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें