WB Ayush NEET UG 2024: पश्चिम बंगाल एमसीसी ने आयुष नीट यूजी के पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
WB Ayush NEET UG 2024: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने WB NEET UG आयुष 2024 सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित किया है। पहले राउंड की काउंसलिंग में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाकर पश्चिम बंगाल आयुष नीट 2024 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल आयुष नीट यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र शनिवार 14 सितंबर को शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीट आवंटन के बाद करें कॉलेज में रिपोर्ट
उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल आयुष यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है।
साथ ले जाने होंगे ये दस्तावेज
डब्ल्यूबी आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
मूल NEET UG प्रवेश पत्र
मूल NEET UG 2024 स्कोरकार्ड
उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, कक्षा 10 की परीक्षा की मार्कशीट
इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, अंकतालिका, प्रवेश पत्र
जाति प्रमाण पत्र एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र
अंतिम बार जिस संस्था में अध्ययन किया था, उसके प्रमुख द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) - स्थायी निवास के बीडीओ या सीओ राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया
फोटो- छह पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, जिन्हें NEET UG 2024 एडमिट कार्ड पर चिपकाया गया था
आधार कार्ड (पहचान प्रमाण पत्र )
ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (भाग-ए और भाग-बी)
विज्ञापन
दूसरे राउंड की काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां
पश्चिम बंगाल आयुष नीट 2024 राउंड 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 27 और 28 सितंबर को होगा | पश्चिम बंगाल आयुष नीट 2024 सीट मैट्रिक्स और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची 1 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। WB आयुष नीट 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 1 से 2 अक्टूबर के बीच निर्धारित है। पश्चिम बंगाल आयुष नीट 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। कॉलेज में रिपोर्टिंग 5 से 7 अक्टूबर के बीच निर्धारित है।