कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए विश्व-भारती विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने अग्रीम आदेश तक सभी परीक्षाओं को रद्द करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय शांतिनिकेतन स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न विभागों के प्रमुखों और कुलपति प्रोफेसर बिद्युत चक्रवर्ती की बैठक में लिया गया है।