फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से विश्व भारती विश्वविद्यालय ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

Tue, 23 Jun 2020 04:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए विश्व-भारती विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने अग्रीम आदेश तक सभी परीक्षाओं को रद्द करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय शांतिनिकेतन स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न  विभागों के प्रमुखों और कुलपति प्रोफेसर बिद्युत चक्रवर्ती की बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MP College UG-PG Exams 2020: करीब 18 लाख विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला     


विश्वविद्यालय की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। रजिस्ट्रार आशा मुखर्जी का कहना है कि स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा और विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह फैसला कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए लिया गया है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जो विद्यार्थी कैंपस से बाहर रह रहे हैं, उनको अभी विश्वविद्यालय कैंपस में वापस आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी

विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर रह रहे विद्यार्थियों के अग्रीम आदेश तक कैंपस में लौटने पर भी पाबंदी लगाई गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से 16 मार्च से ही देशभर में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें