फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: कौन है छह वर्षीय माहिरा इरफान? जिसने राज्य में की नीतिगत बदलाव की शुरुआत

Wed, 02 Jun 2021 01:44 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

छह वर्षीय माहिरा इरफान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिरा ने प्रधानमंत्री से लम्बी ऑनलाइन कक्षा और होमवर्क की शिकायत की है। वीडियो सामने आते ही जम्मू-कश्मीर के एलजी ने इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
mahira irfan - फोटो : mahira irfan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह वर्षीय माहिरा इरफान के माता-पिता ने उन्हें इस शर्त पर एक मोबाइल फोन दिया कि वह इसका इस्तेमाल सिर्फ ऑनलाइन क्लास के लिए करेंगी। लेकिन रोज-रोज मिल रहे होमवर्क से परेशान होकर माहिरा ने इसकी शिकायत करने की ठानी और वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री से पूछा, “मोदी साहब, बच्चों को इतना होमवर्क क्यों करना पड़ता है?”  

विज्ञापन


ऐसे वायरल हुआ वीडियो
माता-पिता का कहना है कि ऑनलाइन कक्षा और होमवर्क की वजह से बच्ची के पास समय ही नहीं बचता है। वह यह जानती है कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए उसने उन्हीं से शिकायत लगा दी। बेटी की इस मासूमियत से खुश हमने दो हफ्ते पहले इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा किया था। लेकिन कुछ ही समय में यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। तभी एक पत्रकार ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर प्रधानमंत्री और पीएमओ को टैग कर लिखा, प्रधानमंत्री एक छह वर्षीय कश्मीरी बच्ची आपसे शिकायत कर रही है। 

बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार

एलजी ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि यह बहुत ही प्यारी शिकायत है। बच्चों के ऊपर पढ़ाई और ऑनलाइन कक्षा का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति तैयार करने का आदेश दिया है। बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार होती है और बचपन आनंद से भरा होना चाहिए।

 

विज्ञापन

बदला ऑनलाइन कक्षा का समय

एलजी मनोज सिन्हा ने इस पर संज्ञान लिया और नीतिगत बदलाव किए हैं। उन्होंने कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की ऑनलाइन कक्षा का समय डेढ़ घंटा तय किया है। वहीं नौवीं से लेकर बारहवीं तक के लिए तीन घंटे का सेशन रखा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें