सीबीएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा दसवीं का परिणाम 20+80 के हिसाब से तैयार होगा। प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है। इसमें 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के होंगे और वहीं 80 अंक यूनिट टेस्ट, मध्यावधि परीक्षा और प्रीबोर्ड की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिए जाएंगे।
कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली व अन्य के विद्यालयों में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए प्री-बोर्ड का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसी परिस्थितियों में विद्यालयों को सीबीएसई के गत वर्ष के फॉर्मूले के आधार पर अंक देने होंगे। यानी अगर किसी विद्यार्थी ने पूरे सत्र में चार परीक्षाएं दी हैं, तो उनमें से बेस्ट तीन के अंक, वहीं अगर तीन परीक्षाएं दी हैं, तो बेस्ट दो के अंक का एवरेज लिया जाएगा।
अगर किसी विद्यार्थी ने किन्ही कारणों की वजह से पूरे सत्र में किसी विषय की एक भी परीक्षा नहीं दी है, तो रिजल्ट कमेटी उन विद्यार्थियों का फोन कॉल पर असेसमेंट करेगी।