फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में वायरल हो रही है इस स्कूल प्रिंसिपल की चिट्ठी, जानें इसमें क्या लिखा है

Wed, 22 Jan 2020 05:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्राचार्य द्वारा लिखी चिट्ठी वायरल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चिट्ठी वायरल हो रही है। ये चिट्ठी एक स्कूल के प्राचार्य द्वारा अभिभावकों के लिए लिखी गई है। हालांकि ये चिट्ठी सऊदी अरब के दम्माम स्थित इंटरनेशनल इंडियन स्कूल के प्राचार्य जुबैर अहमद खान (Zubair Ahmed Khan) ने लिखा है। लेकिन भारत में भी लोग इस पढ़ रहे हैं, पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया व एक-दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं। इस चिट्ठी में ऐसा क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल ये चिट्ठी आने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लिखी गई है। यहां हम आपको पूरी चिट्ठी हिंदी में दे रहे हैं..

'प्रिय अभिभावक,

जल्द ही आपके बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। मुझे पता है आपसब चाहते होंगे कि आपका बच्चा बेहतर करे।

लेकिन आपसे एक बात हमेशा याद रखने की गुजारिश है - जितने बच्चे परीक्षा में बैठेंगे, उनमें से एक कलाकार भी होगा, जिसके लिए गणित में अच्छा होना जरूरी नहीं है। एक आंत्रप्रेन्योर होगा, जिसके लिए इतिहास या अंग्रेजी साहित्य में बेहतर होना जरूरी नहीं है। एक संगीतकार होगा, जिसके लिए रसायनशास्त्र (Chemistry) ज्यादा मायने नहीं रखती। इनमें से एक एथलीट होगा, जिसके लिए शारीरिक गतिविधियां (Physical Activities), भौतिकी (Physics) से ज्यादा जरूरी होंगी।

अगर आपका बच्चा अच्छे अंक हासिल करता है तो अच्छी बात है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो कृपया उनसे उनका आत्मविश्वास, उनकी प्रतिष्ठा मत छीनिए। उनसे कहिए कि सब ठीक है, ये सिर्फ एक परीक्षा है। जिंदगी में कई बड़ी चीजें उनका इंतजार कर रही हैं। उनसे कहिए कि परीक्षा में उन्हें कितने अंक मिलते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप उनसे उतना ही प्यार करेंगे, उन्हें जज नहीं करेंगे।

कृपया ऐसा कीजिए, और जब आप ऐसा करेंगे, आप अपने बच्चे को दुनिया जीतते हुए देख सकेंगे। एक परीक्षा या कम अंक उनसे उनके सपने या प्रतिभा नहीं छीन लेंगे। कृपया ये बिल्कुल न सोचें कि दुनिया में सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर ही खुश रह सकते हैं।'  

ये भी पढ़ें : खुशखबर: CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, परीक्षा में ले जा सकते हैं कैलकुलेटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें