महाराष्ट्र बोर्ड: 12वीं कक्षा के छात्रों को अपनी एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। बता दें ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा के हॉल टिकट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी www.mahahssboard.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। हालांकि, आज जारी किया जा रहा एडमिट कार्ड या हॉल टिकट केवल स्कूल या कॉलेजों के लिए उनके आधिकारिक लॉगिन आईडी के माध्यम से उपलब्ध होगा। इसलिए छात्र खुद से महाराष्ट्र एचएससी हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। स्कूल और कॉलेज प्रशासकों को आधिकारिक वेबसाइट से MSBSHSE 12वीं हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा और बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को देना होगा।
12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 - इन चीजों का रखें ख्याल
- आपके व्यक्तिगत विवरण और फोटोग्राफ सही होना चाहिए। एडमिट कार्ड में स्पेलिंग्स को अच्छे से देख लें, एक गलती के कारण आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है। यह जरूरी है कि आप एडमिट कार्ड पर नाम, अपने पिता / माता का नाम और जन्म तिथि की जांच करें और अपनी तस्वीर को भी अच्छे से देख लें। सुनिश्चित करें कि वे सही हैं।
- अब बारी आती है आपके द्वारा आवेदन किए गए विषय कोड की। डेटशीट पर दिए गए विषय कोड और एडमिट कार्ड पर दिए गए विषय कोड को अच्छे से जांच लें।
- अपने प्रासंगिक हस्ताक्षर की जांच करें। आपके एडमिट कार्ड में स्कूल के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर, आपके हस्ताक्षर और माता-पिता या अभिभावक के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। यदि प्रवेश पत्र में अपेक्षित हस्ताक्षर नहीं हैं तो छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड में प्रिंसिपल के हस्ताक्षर हों। इसके बाद छात्रों को इस पर हस्ताक्षर करना होंगे और अभिभावक से भी करवाने होंगे।
नोट - महाराष्ट्र बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि कोई छात्र बोर्ड द्वारा उन्हें जारी किए गए हॉल टिकट को खो देता है या नुकसान पहुंचाता है तो स्कूल खुद से छात्रों को डुप्लीकेट हॉल टिकट प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे मामलों में स्कूलों को लाल रंग में 'डुप्लीकेट' की मुहर के साथ हॉल टिकट जारी करना होगा।