फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन्स डे पर इस राज्य में मनाया जाएगा 'मातृ-पितृ पूजन दिवस', सरकार का आदेश

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

14 फरवरी 2020 को जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) मनाएगी, तब भारत के एक राज्य में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी विभाग द्वारा आदेश भी जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुजरात के सूरत में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि 'स्कूली बच्चों में भारतीय संस्कृति व मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवास का आयोजन किया जाए।' ये सर्कुलर सभी सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है। इसमें ये भी बताया गया है कि पूजन दिवस को किस तरह मनाया जाए।

ये भी पढ़ें : इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी, जानें दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून

किस तरह मनेगा मातृ-पितृ पूजन दिवस

  • जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी स्कूलों को पांच से दस दंपत्ति को आमंत्रित किया जाएगा। फिर स्कूल कैंपस में ही वहां पढ़ने वाले उनके बेटे या बेटियों द्वारा फूल, माला, मिठाई और प्रार्थना पढ़कर उनकी पूजा की जाएगी।
  • इस अवसर पर स्कूलों को विशिष्ट अतिथियों (जैसे - नेता / मंत्री / स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य या सामाजिक कार्यकर्ता) को बुलाने और इस दिन का महत्व बताकर भाषण दिलवाने के लिए भी कहा गया है।
  • बात सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करने तक ही खत्म नहीं होती। स्कूलों को अपने कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट आयोजन की तस्वीरों के साथ जिला शिक्षा कार्यालय में जमा भी करनी होगी।

ये भी पढ़ें : घरों में जलने वाले सीएफएल व फिलामेंट बल्ब में ऐसा क्या है कि केरल ने इनपर लगा दिया प्रतिबंध

विज्ञापन


हालांकि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का विपक्ष विरोध कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा है कि 'हम सभी को अपनी संस्कृति और अपने जीवन में माता-पिता की अहमियत पता है। ऐसी गतिविधियों की जगह राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। राज्य शिक्षा विभाग दिशाहीन है, इसलिए इस तरह का ड्रामा हो रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें