फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: उत्तराखंड में भी नहीं होंगी 10वीं की परीक्षाएं, सरकार ने स्थगित किए 12वीं के एग्जाम

Sun, 18 Apr 2021 12:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं क्रमश: रद्द और स्थगित की जा रही हैं - उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी है। शिक्षा मंत्री के अनुसार अब एक जून को देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तिथियों का एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन


हाईस्कूल के 1,48,355 अभ्यर्थियों को अब बोर्ड परीक्षाएं नहीं देनी होगी। वहीं इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम को परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करना का निर्देश दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार पहले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को तय समय पर यानी 4 मई से कराने के पक्ष में थी। किंतु प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। बता दें उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 2.70 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 1.48 लाख और इंटर मीडिएट में 1,22,184 छात्र-छात्र हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें