फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand JEEP Result: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, डाउनलोड करें अपना रैंक कार्ड

Fri, 13 Jun 2025 10:25 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand JEEP Result 2025: उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा प्रवेश के लिए आयोजित जीप परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand JEEP 2025 Result: उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड, आमवाला, देहरादून ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (JEEP 2025) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in. पर जाकर अपना जीप रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपनी रैंक देखने के लिए परिणाम लिंक में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

8 जून को हुई थी परीक्षा

बोर्ड ने राज्य के 154 प्रतिभागी कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 8 जून, 2025 को जीप परीक्षा आयोजित की थी।

JEEP Tie-Breking Rule: क्या है टाई-ब्रेकिंग नियम?

  • उम्मीदवारों के बीच बराबरी की स्थिति में, बोर्ड जन्म तिथि के आधार पर रैंक प्रदान करेगा।
  • यदि बराबरी बनी रहती है, तो गणित, विज्ञान/रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा।
  • यदि बराबरी का समाधान नहीं होता है, तो उम्मीदवारों का अंतिम मेरिट क्रम जीप टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार सचिव, उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

JEEP Counselling 2025: काउंसलिंग के बाद मिलेगा दाखिला

सभी पाठ्यक्रमों के लिए, मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटन किया जाएगा। मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। सीट आवंटन ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन

JEEP Rank Card 2025 Download: ऐसे चेक करें अपना रैंक कार्ड

  • सबसे पहले उत्तराखंड जीप की आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in. पर जाएं।
  • 'महत्वपूर्ण कार्य' टैब के अंतर्गत 'डाउनलोड रैंक कार्ड (परिणाम)' पर क्लिक करें।
  • परिणाम लिंक दिखाई देगा।
  • अब दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए 'दिखाएं' बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी प्रति या फाइल सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें