फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: आज दोपहर तीन बजे से दोबारा जमा कर सकेंगे नीट पीजी के लिए शहर की पसंद; इस दिन आएगा प्रवेश पत्र

Fri, 13 Jun 2025 10:07 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025: एनबीईएमएस आज दोपहर 3 बजे से नीट पीजी के लिए शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा शहर का विकल्प फिर से जमा कर सकते हैं। परीक्षा 3 अगस्त को होनी निर्धारित है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Exam City: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 13 जून को दोपहर 3 बजे से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2025) के लिए परीक्षा शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार 17 जून तक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर परीक्षा शहर का विकल्प फिर से जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर शहर आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा अब आधिकारिक सूचना बुलेटिन में सूचीबद्ध शहरों के अलावा ऑनलाइन मोड में और अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।

NEET PG Admit Card Date: 21 को सिटी स्लिप और 31 जुलाई को आएगा एडमिट कार्ड

नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप 21 जुलाई को और एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके नीट पीजी हॉल टिकट पर परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देशों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें नाम, परीक्षा शहर, केंद्र, जन्म तिथि और अन्य विवरण शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना वैध पहचान पत्र और नीट पीजी प्रवेश पत्र साथ ले जाएं।
विज्ञापन

3 अगस्त को होगी परीक्षा

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई बोर्ड को परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के लिए नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था। एनबीईएमएस 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें