फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result: 19 अप्रैल को आएगा यूके बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले नतीजे देखने के लिए अभी यहां करें पंजीकरण

Sun, 13 Apr 2025 12:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को घोषित होंगे। ऐसे में छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Exam Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी होते ही पंजीकृत छात्रों को मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे वे बिना किसी देरी के अपना परिणाम चेक कर सकें।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखन के लिए यहां रजिस्टर करें  
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखन के लिए यहां रजिस्टर करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने दी हैं।

पासिंग मार्क्स और सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान

उत्तराखंड बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) में बैठने का मौका दिया जाता है, जिससे वे अपने अंकों में सुधार कर सकें और अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।

पिछले वर्ष यूके बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में 1,15,606 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 89.14% छात्र सफल रहे। यह उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4% अधिक था। वहीं कक्षा 12 में 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 82.63% छात्र पास हुए थे, जो एक संतोषजनक प्रदर्शन माना गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें