फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2020: कल खत्म होगा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार, 2019 में ऐसा रहा था परिणाम

Tue, 28 Jul 2020 04:41 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : social media
विज्ञापन
Uttarakhand Board UBSE Results 2020 date : उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि सामने आ गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 29 जुलाई, 2020 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम को देख सकेंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

बात करें पिछले वर्ष की तो उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं कक्षा में 76.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं बारहवीं कक्षा में 80.13 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। टॉपर्स की बात की जाए तो 12वीं में सताक्षी तिवारी ने 98 फीसदी (490/500) अंकों के साथ टॉप किया था, वहीं सक्षम 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थेे और हरीश सिंह बोरा 96.80 (484) अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


वहीं दसवीं में अनंता सकलानी ने 495 (99 फीसदी) अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर बनाया था, तो ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल 493 अंकों के साथ दूसरा स्थान और सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। 2018 में कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.57, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 78.97% था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें