फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को मिल सकते हैं 10 नए मेडिकल कॉलेज, योगी आदित्यनाथ ने दी ये जानकारी

Thu, 29 Aug 2019 10:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को अगले साल तक दस नए मेडिकल कॉलेज मिल सकते हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को जीबीयू कैंपस स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थाने के मेडिकल कॉलेज के छात्रों से रूबरू हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह छात्रों से बात कर रहे थे। उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या से छात्रों को संबोधित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेजों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) से प्रवेश के लिए अनुमति मिली है। अगले साल प्रदेश में 10 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को एमसीआई से मान्यता मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो उत्तर प्रदेश में मेडिकल की सीटों की संख्या भी बढ़ेगी। यह छात्रों के लिए राहत देने वाली खबर होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब
विज्ञापन


गौरतलब है कि गौतम बुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान को 20 मई 2019 को एमसीआई से 100 एमबीबीएस सीटों पर कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मिल चुकी है। संस्थान के निदेशक बिग्रेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि सीएम ने कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

14 नए मेडिकल कॉलेजों का भी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच पहुंचकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बार मान्यता प्राप्त सभी सात नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सीएम ने कहा कि बलरामपुर में केजीएमयू के माध्यम से सेटेलाइट सेंटर की भी स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच हॉस्पिटल का नाम बालार्क ऋषि के नाम पर व मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखे जाने की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें : अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म

एक एमबीबीएस छात्र पर 10 करोड़ रुपये खर्च करती है सरकार

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि एक एमबीबीएस छात्र पर प्रदेश सरकार दस करोड़ रुपये खर्च करती है। उनसे समाज और सरकार को कई उम्मीदें हैं। ऐसे में सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर अच्छे डॉक्टर बनें और प्रदेश का नाम रोशन करें। 

ये भी पढ़ें : मेडिकल एडमिशन: अभ्यर्थियों को भेजे जा रहे फर्जी आवंटन पत्र, MCC ने किया आगाह

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें