फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस स्टूडेंट वीजा 2021: 14 जून से शुरू होंगे अमेरिकी छात्र वीजा के लिए आवेदन, यहां करें अप्लाई

Fri, 11 Jun 2021 07:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी दूतावास 14 जून, 2021 को भारत भर में  जुलाई और अगस्त प्रवेश सत्र के लिए छात्र वीजा कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। छात्र अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट https://ustraveldocs.com/in पर जाकर वीजा अपॉइन्टमेंट की उपलब्धता देख सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी छात्र वीजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च अध्ययन के लिए यूएसए यानी संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। उनके इंतजार की घड़ियां अब बस समाप्त होने वाली हैं। यूएस मिशन टू इंडिया यानी भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने यूएस स्टूडेंट वीजा को लेकर बड़ी घोषणा की है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में स्थित यूएस मिशन टू इंडिया ने जानकारी दी कि अमेरिकी दूतावास 14 जून, 2021 को भारत भर में  जुलाई और अगस्त प्रवेश सत्र के लिए छात्र वीजा कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। छात्र अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट https://ustraveldocs.com/in पर जाकर वीजा अपॉइन्टमेंट की उपलब्धता देख सकते हैं और  अपना अपॉइन्टमेंट स्लॉट शेड्यूल कर सकते हैं। 
 


अपने ट्वीट के साथ संलग्न लिंक के तहत दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी मिशन के लिए भारत में छात्र वीजा कार्यक्रम सर्वोच्च प्राथमिकता में है। दूतावास ने कहा कि हम फॉल सेमेस्टर के लिए समय पर छात्रों के लिए यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 14 जून, 2021 को हम भारत में जुलाई और अगस्त सत्र के लिए निर्धारित सभी सीटों पर छात्र वीजा जारी करने के लिए अपॉइन्टमेंट विंडो खोलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक विद्यार्थियों के लिए सुझाव है कि अपने वीजा साक्षात्कार से पहले, अपने कार्यक्रम के शुरू होने की तिथि की समीक्षा जरूर कर लें। एक अगस्त को या उसके बाद किसी तिथि से पाठ्यक्रम शुरू करने वाले छात्र निर्धारित तारीख से 30 दिन पहले अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पढ़ाई जारी रखने वाले वर्तमान भारतीय अमेरिकी छात्र भी एक अगस्त को या उसके बाद अपने कार्यक्रमों को फिर से शुरू कर सकते हैं।   

दूतावास ने कहा, चूंकि 30 अप्रैल को, राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत से अधिकांश गैर-आप्रवासी यात्राओं को निलंबित कर दिया था। यात्रा निलंबन और भारत में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति के कारण आप्रवासी वीजा बेहद सीमित हैं।  यदि आपने पहले से अपॉइन्टमेंट शेड्यूल किया हुआ है, तो यह निर्धारित करने के लिए कि आपका अपॉइन्टमेंट अभी भी मान्य है या नहीं, कृपया अपने USTravelDocs खाते की जांच करें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें