फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग में घटाईं सीटें, इस मेडिकल कॉलेज की मान्यता निरस्त

Mon, 07 Nov 2022 09:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Urgent Attention NEET UG Counselling: मेडिकल शिक्षार्थी ध्यान दें कि नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल हो रहे एक सरकारी कॉलेज की मान्यता एनएमसी द्वारा निरस्त कर दी गई है। इस कारण एमसीसी की ओर से अब नीट यूजी काउंसलिंग की सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling: मेडिकल शिक्षार्थी ध्यान दें कि नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल हो रहे एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की मान्यता निरस्त कर दी गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी की ओर से इस संबंध में अधिसचूना जारी कर दी गई है। वहीं, इसके फलस्वरूप मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 में 22 एमबीबीएस की सीटें वापस ले ली यानी घटा दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एमसीसी ने उपरोक्त सीटों को वापस ले लिया है, क्योंकि नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एनएमसी) ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग, छत्तीसगढ़ (200612) की मान्यता निरस्त कर दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भारत सरकार के अधीन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से सोमवार, सात नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 


 
विज्ञापन

एमसीसी ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा महाविद्यालय की मान्यता निरस्त किए जाने के कारण छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर स्मृति गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज को यूजी काउंसलिंग 2022 से हटा दिया गया है। 

इसलिए, सीसीएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को सीट मैट्रिक्स से अपनी सीटों को वापस लेने का अनुरोध किया है, क्योंकि वे अब डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय यूजी काउंसलिंग 2022 में भाग नहीं ले रहे हैं। अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी इसके आधार पर च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग का विकल्प दोबारा शुरू कर सकती है। 
 
कॉलेज का नाम :  चंदूलाल चंद्राकर स्मृति गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दुर्ग (200612), छत्तीसगढ़।

पाठ्यक्रम एवं सीट संख्या :  एमबीबीएस-22 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें