60 जिलों के 955 केंद्रों पर होगी परीक्षा
- UPTET 2026 का आयोजन राज्य के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 पालियों में किया जाएगा।
- परीक्षा में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 17,67,180 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 2,27,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं।
- परीक्षा में 1,85,791 सेवारत शिक्षक और 18,08,870 नए अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
- प्राथमिक स्तर (पेपर-1) के लिए 3,88,179, उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 8,16,436 तथा दोनों स्तरों के लिए 3,95,023 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
- सर्वाधिक परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों वाले जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मऊ, मुरादाबाद, आगरा और जौनपुर शामिल हैं।
एग्जाम सेंटर पर किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
UPTET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उन्हें एक मूल फोटो पहचान पत्र, उसकी एक फोटोकॉपी और तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जाना होगा। मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर “e-KYC Required at Exam Center” अंकित है, उनके लिए सत्यापन के उद्देश्य से मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की कमी होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।