फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU July 2026: इग्नू ने बढ़ाई जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, क्या है नई समय सीमा? यहां जानें

Wed, 01 Jul 2026 03:25 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU July Session 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU July Session 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र छात्र 15 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह बढ़ी हुई समय सीमा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी पात्र पाठ्यक्रमों पर लागू होगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने और बिना किसी रुकावट के पढ़ाई जारी रखने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

किन छात्रों के लिए जरूरी है री-रजिस्ट्रेशन?

विश्वविद्यालय के अनुसार, जो छात्र अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। समय पर री-रजिस्ट्रेशन नहीं करने पर आगे की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।

किन पाठ्यक्रमों पर लागू होगी नई तिथि?

री-रजिस्ट्रेशन की बढ़ी हुई अंतिम तिथि केवल जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए लागू है। यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी पात्र कार्यक्रमों के लिए मान्य होगी।

इग्नू देश के सबसे बड़े मुक्त विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, प्रोफेशनल और व्यावसायिक (वोकेशनल) सहित कई तरह के पाठ्यक्रम दूरस्थ और ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें इग्नू जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Re-registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी जांच लें।
  • अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए विषयों का चयन करें।
  • निर्धारित री-रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी एक बार फिर जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें