फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET: जनवरी में ही होगी परीक्षा, अधिकारी ने दी जरूरी जानकारी

Sun, 29 Dec 2019 09:25 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPTET
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 - Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test) की नई तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ये परीक्षा जनवरी 2020 में ही ली जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को ही आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (Citizenship Act 2019 - CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और बाधित इंटरनेट सेवाओं के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। तब से ही लाखों उम्मीदवारों के मन में ये उत्सुकता है कि अब परीक्षा की नई तारीख क्या होगी।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी
विज्ञापन


इस संबंध में परीक्षा नियामक अधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने एनडीटीवी से बातचीत में जानकारी दी है कि दिसंबर अब खत्म हो रहा है, इस वक्त परीक्षा लेना असंभव है। अब परीक्षा जनवरी माह में ही ली जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि यूपीटीईटी 2019 की नई तारीख कुछ ही दिनों में जारी कर दी जाएगी। बेसिक शिक्षा बोर्ड इसकी तैयारियों में जुटा है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, तो क्या

नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के बीच जगह-जगह इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से कई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। नई तारीख जारी होने के बाद विभाग फिर से नए एडमिट कार्ड जारी करेगा। सभी उम्मीदवारों के लिए वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : क्या होता है डिटेंशन सेंटर, इसमें किन्हें रखा जाता है, यहां है हर सवाल का जवाब

उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा होनी थी। प्राथमिक स्तर के लिए 10, 83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। यानी कुल 16,56,338 अभ्यर्थियों ने यूपी टीईटी 2019 के लिए आवेदन किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें