CTET Result 2019 December: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी ) के दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि उम्मीदवार का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी।
सीटीईटी परीक्षा में 5.42 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई ने आठ दिसंबर को देशभर के 110 शहरों में 2935 केंद्रों पर सीटीईटी के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
गौरतलब है कि इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5वीं तक) के लिए परीक्षा होती है। दूसरा पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो छठी कक्षा से आठवीं (माध्यमिक स्कूल) कक्षा तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। यानि पहले पेपर में प्राइमरी शिक्षक और दूसरे पेपर में माध्यमिक शिक्षक के लिए परीक्षा होती है।
सीटीईटी के लिए दोनों पेपर्स को मिलाकर 28 लाख 32 हजार 120 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें प्राइमरी शिक्षक के लिए 16 लाख 46 हजार 620 और माध्यमिक शिक्षक के लिए 11 लाख 85 हजार 500 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था
सीटीईटी परीक्षा में दोनों पेपरों को मिलाकर 5 लाख 42 हजार 285 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। यानि कुल मिलाकर 22.55 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें तीन लाख 12 हजार 558 महिला अभ्यर्थी और दो लाख 29 हजार 718 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। यानि इस परीक्षा में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
सीबीएसई बोर्ड का पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
यह परीक्षा देश के 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी की परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटीईटी परीक्षा के जरिए ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की जाती है।